Monday, 2nd June 2025

तीन भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के सामने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, Oct 30, 2018 7:45 PM

इंदौर। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिली थी और जीतने के बाद वे विधायक बने। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को यह लग गया था कि भाजपा इस पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।

इनके साथ भाजपा से पूर्व विधायक कमलापत आर्य और व्यापमं घोटाले में आरोपी और भाजपा नेता डॉ गुलाब सिंह किरार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। गुलाब सिंह किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery