Saturday, 24th May 2025

अमेरिका / चार प्रमुख टेक कंपनियों का मार्केट कैप 2 दिन में 200 अरब डॉलर घटा

Tue, Oct 30, 2018 7:15 PM

  • 200 अरब डॉलर यानी 14.6 लाख करोड़ रुपए
  • 139 देशों की जीडीपी 200 अरब डॉलर से कम
  • भारतीय कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 7.12 लाख करोड़ रुपए

सैन फ्रांसिस्को. अमेरिका की 4 प्रमुख टेक कंपनियों का मार्केट कैप 2 दिन में 200 अरब डॉलर घट गया। फेसबुक, अमेजन, नेटफ्लिक्स और अल्फाबेट के वैल्यूएशन में यह कमी शुक्रवार और सोमवार को आई। इन कंनपियों के शेयरों में गिरावट की वजह से नुकसान हुआ।

अमेजन का शेयर 2 दिन में 14% लुढ़का

  1.  

    अक्टूबर महीने में चारों कंपनियों के शेयरों में 14 से 24% तक गिरावट आ चुकी है। पिछले कुछ सालों से चारों शेयर अमेरिकी निवेशकों की खास पसंद बने हुए हैं।

     

  2.  

    अमेजन के शेयर में शुक्रवार को 7.8% गिरावट आई। सोमवार को शेयर फिर 6.3% लुढ़क गया। अमेजन का तिमाही रेवेन्यू विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक नहीं रहने से शेयर में गिरावट आ रही है। इसका असर दूसरी टेक कंपनियों के शेयरों पर भी हो रहा है।

     

  3. जेफ बेजोस को 19.2 अरब डॉलर का नुकसान

     

    अमेजन के शेयर में शुक्रवार और सोमवार की गिरावट से कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस की नेटवर्थ 19.2 अरब डॉलर घटकर 128.1 अरब डॉलर रह गई। पिछले महीने उनकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा 167.7 अरब डॉलर थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery