Friday, 23rd May 2025

पंचांग / दीपावली से पहले खरीदी के लिए बन रहे 4 बड़े शुभ मुहूर्त

Mon, Oct 29, 2018 6:53 PM

रिलिजन डेस्क. दीपावली के पहले इस बार खरीदी के लिए चार बड़े शुभ मुहूर्त आ रहे हैं। इन शुभ योगो में खरीदी करना सौभाग्य बढ़ाने वाला रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार 27 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि व 30 अक्टूबर को सिद्धि योग बन रहा है। इसके बाद 31 को बुध पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसमें सुबह से रात 12 बजे तक खरीदी की जा सकेगी। धनतेरस 5 नवंबर को है, जिसमें खरीदी के लिए छह शुभ मुहूर्त रहेंगे।'

 

ये हैं खरीदी के लिए शुभ दिन


- उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. श्याम नारायण व्यास के अनुसार, 27 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन चंद्रोदय रात 8.31 बजे होगा। इस दिन सुबह 8.21 से दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। 


- इसके बाद 30 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्योदय 6.25 से शाम 5.16 तक सिद्धि योग रहेगा। ये दिन भी खरीदी के लिए बहुत शुभ रहेगा।


- 31 अक्टूबर को सुबह 6.35 से रात 2.33 बजे तक बुध पुष्य है। इस दिन सुबह 6.35 से 7.59 तक लाभ, 7.59 से 9.23 तक अमृत, 10. 47 से 12.11 तक शुभ, दोपहर 2.59 से शाम 4.22 तक चर, 4.22 से 5.46 तक लाभ, 7.22 से रात 8.58 तक शुभ, 8.58 से 1035 तक अमृत और 10.34 से 12.10 तक चर का मुहूर्त खरीदी करने के लिए शुभ रहेगा। 


- 2 नवंबर को सुबह 7.16 पर शुक्र उदय हो जाएगा। यह व्यापारिक नजरिए से गतिविधियों में तेजी लाएगा। इस दिन जमीन, मकान, गाड़ी खरीदी की जा सकती है। 


- पं. व्यास के अनुसार धनतेरस 5 नवंबर को है। सोम प्रदोष के संयोग में धन तेरस आएगी। इस दिन वाहन, मकान, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी, बर्तन की खरीदी की जा सकती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery