Saturday, 24th May 2025

छत्तीसगढ़ / पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने बस्तर में झोंकी ताकत, 3 केंद्रीय मंत्री सहित अन्य नेता करेंगे प्रचार

Mon, Oct 29, 2018 6:47 PM

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव, सहित अर्जुन मुंडा आज छत्तीसगढ़ में
  • बड़ी चुनावी सरगर्मी : बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे केंद्रीय नेता

रायपुर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे प्रथम चरण में बस्तर और राजनांगांव की 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावाें के भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वे  विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में शामिल होंगे। 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को ही शाम 8 बजे रायपुर पहुंच गए। वह यहां से सोमवार को एक दिवसीय सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवानाहोंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा, दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे. शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 

 

वहीं  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंच गए। यहां से वह नारायणपुर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे।  सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा, दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा, दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 

 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव रवाना होंगी। केंद्रीय मंत्री ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी. दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी। 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा, दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा और दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery