बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं। रविवार रात उन्होंने न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर पार्टी होस्ट की, जिसमें उनकी चुनिंदा फ्रेंड्स शामिल हुई थीं। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है। फोटो में वे पार्टी के लिए रेडी होती दिख रही हैं और उन्होंने लिखा है-टाउन में मेरी फ्रेंड्स। पार्टी का बहाना। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन। प्रियंका ने सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था।
दिसंबर में होगी शादी: रिपोर्ट्स की मानें तो 36 साल की प्रियंका चोपड़ा की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेंगे। 2 दिसंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में वे 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास (26) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी। इस शादी में बॉलीवुड से कई बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रियंका और निक की सगाई इसी साल अगस्त में मुंबई में हुई थी। सगाई की रस्में हिंदू रिवाज से हुई थीं और इस दौरान निक और उनके पेरेंट्स भी दिखाई दिए थे।
Comment Now