Saturday, 24th May 2025

छत्तीसगढ़ / प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- राफेल का मतलब, राहुल फेल

Mon, Oct 29, 2018 5:28 AM

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने जगदलपुर में साधा कांग्रेस पर निशाना
  • कहा- कांग्रेस के पास मुद्दे ही नहीं, जवानों की शहादत खाली नहीं जाएगी

 

जगदलपुर. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह बेकार में शोर मचा रही है। इसी के चलते राफेल के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि राफेल का मतलब राहुल फेल है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर रविवार को जगदलपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि महात्मा गांधी की कांग्रेस अलग है और राहुल गांधी की कांग्रेस अलग। कांग्रेस को भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। 

 

बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत खाली नहीं जाएगी। आदिवासियों को माओवादी गरीब रखना चाहते हैं, उनका विकास करना नहीं चाहते, लेकिन आदिवासी हमारे साथ हैं। जावड़ेकर ने राज्य में भाजपा सरकार के 15 सालों में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। 

 

 

मंत्री जावड़ेकर बोले कि शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन आया, जो सुनहरे बस्तर की तस्वीर बना रहा है। लोकतंत्र में तरक्की शिक्षा और विकास से आती है, अब यहां के आदिवासी समझ रहे हैं। सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। जावड़ेकर ने कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपए भेजने पर 15 पैसा जनता तक पहुंचता है। मोदी सरकार और रमन सरकार ने एक रुपए में विकास करके दिखाया है। 

 

कांग्रेस जनता की नजर से उतर गई है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला की बात कही जा रही है, लेकिन मुझे लगता है कि यह भाजपा बहुमत से आएगी। 2030 में देश को कितने डॉक्टर चाहिए, इसको देखते हुए मेडिकल की सीट बढ़ाई गई है।

 

सीबीआई मामले में जावड़ेकर ने कहा कि आलोक वर्मा की नियुक्ति के समय विरोध करते हैं और आज समर्थन करते हैं। ईवीएम उनके समय शुरू हुआ, आज विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस तय नहीं कर पा रही है कि किसका समर्थन करना है और किसका विरोध करना है।

 

उन्होंने इस दौरान विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार एक बार फिर से बनाने की भी दावा किया। मंत्री जावड़ेकर के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे समेत स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री जावड़ेकर इसके बाद बिलासपुर और रायपुर में भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery