Saturday, 24th May 2025

एनालिसिस / हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं विराट, सचिन जितने वनडे खेले तो 80 से ज्यादा शतक बना लेंगे

Fri, Oct 26, 2018 6:24 PM

  • अभी सचिन से दोगुना रफ्तार से शतक बना रहे हैं कोहली
  • सचिन ने 39 की उम्र में रिटायरमेंट लिया, तब तक 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे
  • 30 साल के विराट के अब तक 205 पारियों में 37 वनडे शतक

Dainik Bhaskar

Oct 25, 2018, 12:16 PM IST

खेल डेस्क. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने महज 213 मैच की 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन को 10 हजार रन पूरे करने के लिए 259 पारियां लगी थीं। सचिन ने 342वें वनडे की 331वीं पारी में 37वां शतक लगाया था। विराट उनसे 126 कम पारियां खेलकर ही 37वें शतक तक पहुंच गए।

 

सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए। हर नौ पारियों में उनका एक शतक बना। विराट की अब तक के करियर में हर पांच पारी में एक शतक बनाने की रफ्तार है। विराट इसी रफ्तार से खेले तो वनडे की 331 पारियों तक वे 60 शतक बना सकते हैं। यदि वे सचिन के बराबर 463 वनडे खेल पाए और ऐसा ही फॉर्म बरकरार रहा तो उनके शतकों की संख्या 80 से ज्यादा हो सकती है।

अगली 60 पारियों में सचिन को शतकों के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं विराट

  1.  

      सचिन कोहली
    कुल वनडे 463 213
    कुल पारियां 452 205
    कुल रन 18,426 10,076
    वनडे शतक 49 37
    एक शतक के लिए कितनी पारियां 9.22 5.54

    अगर विराट आगे भी हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं तो उन्हें सचिन का 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 60 पारियों और लगेंगी।

     

  2.  

    रन बनाने के मामले में भी विराट का औसत सचिन से बेहतर है। विराट के अभी 10,076 रन हैं। सचिन ने वनडे करियर में 18,426 रन बनाए थे। विराट को यदि सचिन के बराबर पारियां खेलने को मिलीं तो मौजूदा रफ्तार से 452 पारी में उनके 22,216 रन होंगे।

     

  3.  

    वनडे में स्ट्राइक रेट के मामले में भी विराट सचिन से बेहतर हैं। सचिन ने 463 वनडे की 452 पारियों में 86.23 के स्ट्राइक रेट से 18,426 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 213 वनडे की 205 पारियों में 92.85 की स्ट्राइक रेट से 10,076 रन बनाए हैं।

     

  4.  

    सचिन ने 71.51 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार रन पूरे किए थे। वहीं, विराट ने 85.99 के स्ट्राइक रेट से 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ। विराट रन औसत के मामले में भी सचिन से आगे हैं। उन्होंने 59.62, जबकि सचिन ने 44.83 की औसत से रन बनाए हैं।

     

  5.  

    विराट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 30 शतक लगाए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है।

     

  6.  

    पोंटिंग ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 29 शतक लगाए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं। संगकारा ने इस क्रम पर खेलते हुए 18 वनडे शतक लगाए थे। पोंटिंग और संगकारा संन्यास ले चुके हैं।

     

  7.  

    कोहली ने 9000 से 10 हजार रन तक पहुंचने के लिए महज 11 पारियां खेलीं। इस साल वे सिर्फ दो बार 50 से कम के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने सबसे कम पारियों में 8000 और 9000 रन भी बनाए थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery