Monday, 2nd June 2025

मध्य प्रदेश / भाजपा ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा रोकी, आज जबलपुर में हो जाएगा समापन

Fri, Oct 26, 2018 6:13 PM

भोपाल/जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा ने अचानक रोक दिया है। आज ये यात्रा जबलपुर में है और यहीं इसका समापन कार्यक्रम हो जाएगा। यात्रा की शुरूआत 14 जुलाई को उज्जैन से हुई थी। यात्रा को पूरे 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाना था। लेकिन यात्रा 187 विधानसभा क्षेत्रों में ही पहुंच पाई। अचानक यात्रा समाप्त होने से 43 विधानसभा क्षेत्र छूट गए।

 

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा ने ये फैसला किया है। वर्तमान में ये यात्रा जबलपुर में है और यहीं इस यात्रा का समापन हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यात्रा रोके जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पार्टी की चुनाव की तैयारियों के चलते यात्रा रोकी गई है। यात्रा प्रभारी प्रभात झा ने बताया कि अटलजी के निधन के चलते यात्रा 7 दिन के लिए रोकी गई थी। गणेश उत्सव और दुर्गा उत्सव के चलते भी कई स्थानों पर यात्रा को स्थगित करना पड़ा। इस कारण यात्रा के कार्यक्रम में कई बार बदलाव किए गए। बाकी 43 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री चुनावी दौरा करेंगे। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery