Saturday, 24th May 2025

नक्सल मोर्चे पर तैनात CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Wed, Oct 24, 2018 8:58 PM

सुकमा। नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इस घटना में जवान की मौत हो गई है। मृत जवान का नाम आरक्षक कुलदीप सिंह बताया गया है। जवान सुकमा जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ की सेकंड बटालियन हेड क्वार्टर में पदस्थ था।

वह हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के सतनाली गांव का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान जवान अपनी बैरक में था, इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज आई। साथी जवान जब बैरक में पहुंचे तो जवान मृत अवस्था में मिला।

उसने अपनी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली चलाई थी। घटना के बाद मृत जवान का शव पंचनामे के लिए भेज दिया गया है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery