Saturday, 24th May 2025

वर्ल्ड चैम्पियनशिप / बजरंग ने रजत जीता, दो पदक जीतने वाले भारत के पहले पहलवान बने

Tue, Oct 23, 2018 7:16 PM

  • बजरंग एक साल में तीन मेजर टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान
  • बजरंग विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान
  • विश्व चैम्पियनशिप में पांच साल बाद जीता पदक, 2013 में जीता था कांस्य

Dainik Bhaskar

Oct 23, 2018, 08:14 AM IST

बुडापेस्ट (हंगरी). बजरंग पुनिया ने सोमवार को यहां विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। जापान के ताकुतो ओतोगुरो ने उन्हें फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में 16-9 से हराया। ताकुतो विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जापान से सबसे युवा पहलवान बने। बजरंग भले ही स्वर्ण जीतने से चूक गए, लेकिन वे विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। उन्होंने 2013 में इसी जगह फ्रीस्टाइल 61 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बजरंग ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में स्वर्ण पदक जीते थे। 

सिर्फ सुशील कुमार ही जीत पाएं हैं स्वर्ण पदक

  1.  

    विश्व चैम्पियनशिप के 67 साल के इतिहास में भारत अब तक एक ही स्वर्ण पदक जीत पाया है। 2010 मॉस्को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सुशील कुमार ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। सुशील दो ओलिंपिक में भी पदक जीत चुके हैं।

     

  2. बजरंग पुनिया का फाइनल तक का सफर

     

    बजरंग ने क्वालिफिकेशन में मेजबान हंगरी के रोमन अशरिन को 9-4 से मात दी। प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के स्युंगचुल ली को 4-0 से हराया। क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओछीर की चुनौती 5-3 से तोड़ी। सेमीफाइनल में क्यूबा के एलेसांद्रो एनरिक को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

     

  3.  

    फाइनल में जापान के ताकुतो ने आक्रामक शुरुआत की। पहले 30 सेकंड में ही वे 5-0 से आगे हो गए थे। बजरंग ने वापसी की और लगातार अंक बनाए। तीन मिनट के पहले राउंड के बाद बजरंग 6-7 से पीछे थे।

     

  4.  

    इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने कोई मौका नहीं दिया और लगातार अंक बटोरे और बढ़त 12-6 कर ली। छह मिनट के मुकाबले में बजरंग कभी भी बढ़त नहीं बना सके और 19 साल के ताकुतो ने 16-9 से मुकाबला जीत लिया।

     

  5. वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत ने तीन साल बाद जीता पदक

     

    खिलाड़ी साल जगह पदक कैटेगरी
    उदय चंद 1961 योकोहामा कांस्य 67 किग्रा
    बिशम्भर सिंह  1967 नई दिल्ली रजत 57 किग्रा
    रमेश कुमार 2009 हर्निंग कांस्य 74 किग्रा
    सुशील कुमार 2010 मॉस्को स्वर्ण 66 किग्रा
    अमित कुमार दहिया 2013 बुडापेस्ट रजत 55 किग्रा
    बजरंग पुनिया 2013 बुडापेस्ट कांस्य 61 किग्रा
    नरसिंह पंचम यादव 2015 लास वेगास कांस्य 74 किग्रा
    बजरंग पुनिया 2018 बुडापेस्ट रजत 65 किग्रा

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery