रायगढ़. असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई के विजय के रुप में मनाया जाने वाला विजयादशमी का पर्व शहर में शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर शहर में रामलीला मैदान में रावण दहन किया गया। इस दौरान 15 हजार से अधिक की संख्या में भीड़ उमड़ी थी। रामलीला मैदान लगातार में 52 वर्षों रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दहशहरा के दिन यहां लगने वाले मेले में शहर में सबसे ज्यादा भीड़ यहीं होती है। यहां आयोजित भव्य रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या मे लोग जुटते हैं और सभी श्रद्धालु दशहरा उत्सव तथा भव्य आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हैं। विजयादशमी पर्व से शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नौ दिनों तक रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मैदान मे आयोजित दशहरे के मुख्य अतिथि रोशन लाल अग्रवाल, समाज सेवी मुरली अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया, असरफ खान, गोपाल दास गुप्ता थे। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला को सफल बनाने में अध्यक्ष संदीप कुमार दुबे, संरक्षक दीपक पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप दुबे कार्यकारणी अध्यक्ष (बाबा), सचिव दीपक पाण्डेय, अधिवक्त राजेन्द्र पाण्डेय सहित समस्त पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा।
मिनी स्टेडियम में रोशनलाल ने किया रावण दहन
मिनी स्टेडियम मे उमड़े हजारो रामभक्तो के बीच रोशनलाल अग्रवाल ने रावण दहन किया। रोशनलाल अग्रवाल ने राम भक्तो के इस विशाल जनसैलाब को संबोधित भी किया। बुराई के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया और यह संदेश दिया की सत्य की जीत हमेशा होती है। दशहरा के दिन मिनी स्टेडियम मे हजारो के भीड़ के सम्मुख रावण दहन किया जाता है।
Comment Now