Saturday, 24th May 2025

यूथ ओलिंपिक / सूरज पवार ने रजत जीता, 5000 मीटर वॉक में पहली बार भारत को दिलाया पदक

Tue, Oct 16, 2018 7:46 PM

  • भारत 12वें स्थान पर, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
  • रूस 47 मेडल्स के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर

 

ब्यूनस आयर्स. एथलीट सूरज पवार ने यहां यूथ ओलिपिंक गेम्स में 5000 मीटर वॉक (पैदल चाल) में भारत को रजत पदक दिलाया। वे इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। भारत के इस टूर्नामेंट में अब 11 पदक हो गए हैं। इसमें तीन स्वर्ण, आठ रजत पदक शामिल हैं। वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। यह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सूरज की इस जीत पर उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने ट्वीट कर बधाई दी है। 

पदक जीतने के बाद सूरज ने कहा कि मेरा अगला लक्ष्य यहां के प्रदर्शन को बेहतर करना और सीनियर ओलिंपिक में भी पदक जीतना है।

 

स्टेज वन में पिछड़ने के कारण स्वर्ण से चूके

  1.  

    सूरज ने 40:59.17 मिनट में 5000 मीटर की दूरी तय की। वे स्टेज वन में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्टेज टू में पहले स्थान पर रहे थे। उन्होंने स्टेज वन में 20:23.30 मिनट और स्टेज टू में 20:35.87 मिनट का समय लिया। 

     

  2.  

    इस स्पर्धा का स्वर्ण इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन (40:51.86 मिनट) ने जीता। उन्होंने स्टेज वन की दूरी तय करने में 20:13.69 मिनट और स्टेज टू में 20:38.17 मिनट का समय लिया। प्यूर्टो रिको के मोरेयू जान ने कांस्य जीता।

     

  3.  

    भारत ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में एथलेटिक्स में सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। 2010 यूथ ओलिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो में अर्जुन और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में दुर्गेश कुमार ने रजत पदक जीता था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery