Saturday, 24th May 2025

हैदराबाद टेस्ट / भारत ने विंडीज को 10 विकेट से हराया, घरेलू मैदान पर लगातार 10वीं सीरीज जीती

Mon, Oct 15, 2018 6:03 PM

  • पिछले 16 साल में भारत की विंडीज के खिलाफ लगातार सातवीं सीरीज जीत
  • राजकोट में हुए सीरीज के पहले टेस्ट को भारत ने 272 रन से जीता था
  • 21 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज शुरू होगी
  • उमेश यादव ने 10 विकेट लिए, यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज

 


हैदराबाद. भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली। उसने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया। पिछले पांच साल में भारत ने घरेलू मैदान पर यह लगातार 10वीं सीरीज जीती है। उसने आठवीं बार टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की। मैच में 10 विकेट लेने वाले उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय पृथ्वी शॉ मैन ऑफ द सीरीज बने। इस टेस्ट में भारत को जीत के लिए 72 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 16.1 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ और केएल राहुल 33-33 रन बनाकर नाबाद रहे। तीसरे दिन 98 ओवर फेंके गए। इस दौरान 261 रन बने और 16 विकेट गिरे।

टीम इंडिया 2002 से विंडीज के खिलाफ अजेय

  1.  

    इस टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 101.4 ओवर में 311 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 106.4 ओवर में 367 रन बनाए। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ, अंजिक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाए। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 127 रन पर सिमट गई।

     

  2.  

    वेस्टइंडीज की टीम पिछले 16 साल से भारत के खिलाफ न तो कोई टेस्ट और न ही सीरीज जीत सकी। इस दौरान दोनों के बीच 21 टेस्ट हुए, जिसमें भारत 12 जीता, जबकि नौ टेस्ट ड्रॉ रहे। वेस्टइंडीज पिछली बार अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ 2002 में सीरीज जीता था। तब से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार सातवीं सीरीज जीत है।

     

  3.  

    साल कहां हुई कितने टेस्ट जीत का अंतर
    2018 भारत 2 2-0
    2016 वेस्टइंडीज 4 2-0
    2013 भारत 2 2-0
    2011 भारत 3 2-0
    2011 वेस्टइंडीज 3 1-0
    2006 वेस्टइंडीज 4 1-0
    2002 भारत 3 2-0

     

  4. पिछले 35 साल में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर चौथी सीरीज जीती

     

    टीम इंडिया 1983 से घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ सीरीज नहीं हारी। पिछले 35 साल में भारत में दोनों के बीच छह सीरीज हुईं। इसमें से भारत ने चार जीतीं। इस दौरान भारत में दोनों के बीच 17 टेस्ट खेले गए। इसमें से भारत 10 और वेस्टइंडीज दो जीता। पांच टेस्ट ड्रॉ रहे।

     

  5. पृथ्वी विजयी शॉट लगाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर

     

    जीत का रन पृथ्वी शॉ के बल्ले से निकला। वे ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद विजयी रन लेने वाले दुनिया के दूसरे सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने। पृथ्वी ने 18 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। कमिंस ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 18 साल 198 दिन की उम्र में विजयी रन लिया था। 

     

  6. पृथ्वी डेब्यू में मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले दुनिया के 10वें क्रिकेटर

     

    पृथ्वी डेब्यू सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले दुनिया के 10वें और भारत के चौथे टेस्ट क्रिकेटर हैं।

    खिलाड़ी देश किसके खिलाफ साल
    सौरव गांगुली भारत इंग्लैंड 1996
    जैक्स रूडोल्फ  दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश 2003
    स्टुअर्ट क्लार्क ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 2006
    अजंता मेंडिस श्रीलंका भारत 2008
    रविचंद्रन अश्विन भारत वेस्टइंडीज 2011
    वर्नोन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2011
    जेम्स पैटिनसन ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 2011
    रोहित शर्मा भारत वेस्टइंडीज 2013
    मेहदी हसन बांग्लादेश इंग्लैंड 2016
    पृथ्वी शॉ भारत वेस्टइंडीज 2018

     

  7. उमेश टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज

     

    उमेश ने टेस्ट करियर में पहली बार 10 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 88 रन देकर छह और दूसरी पारी में 45 रन देकर चार विकेट लिए। वे एक टेस्ट में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले कपिल देव और जवागल श्रीनाथ यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। कपिल देव ने टेस्ट में दो बार 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वे इस टेस्ट में दो बार हैट्रिक पूरी करने से चूके।

    खिलाड़ी ओवर मेडन रन विकेट औसत किसके खिलाफ मैदान साल
    कपिल देव 42.4 12 146 11 13.27 पाकिस्तान चेन्नई 1980
    कपिल देव 57.3 15 135 10 13.50 वेस्टइंडीज अहमदाबाद 1983
    जवागल श्रीनाथ 46.0 10 132 13 10.15 पाकिस्तान कोलकाता 1999
    उमेश यादव 38.5 6 133 10 13.3 वेस्टइंडीज हैदराबाद 2018

     

  8. उमेश दो बार हैट्रिक से चूके

     

    उमेश ने पहली पारी की आखिरी दो गेंदों पर वेस्टइंडीज के देवेंद्र विशू और शेनान गैब्रिएल का विकेट लिया था। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की। वे अपनी पहली गेंद पर विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, उन्होंने अगली ही गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया।

     

  9.  

    इसके बाद 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश ने पहली पारी में शतक बनाने वाले रोस्टन चेज को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट था। 27वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने शेन डाउरिच का विकेट उखाड़ दिया। हालांकि, ओवर की दूसरी गेंद पर वे जेसन होल्डर को पवेलियन भेजने में असफल रहे।

     

  10. चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए आए शार्दुल

     

    शार्दुल का यह डेब्यू टेस्ट है, लेकिन दुर्भाग्यवश वे केवल 10 गेंद ही फेंक पाए और चोटिल हो गए। इसके बाद वे गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए। हालांकि, बल्लेबाजी करने आए और रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 44 गेंद में 28 रन जोड़े। हालांकि, इस दौरान उन्होंने केवल 12 गेंदें खेलीं और चार रन ही बना पाए।

     

  11. जेसन होल्डर भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 50+ रन और पांच विकेट लेने वाले विंडीज के दूसरे क्रिकेटर

     

    खिलाड़ी देश रन विकेट मैदान साल कौन जीता
    ब्रूस टेलर न्यूजीलैंड 105 5 कोलकाता 1965 मुकाबला ड्रॉ रहा
    जॉन लीवर इंग्लैंड 53 7 दिल्ली 1976 इंग्लैंड पारी और 25 रन से जीता
    इयान बॉथम इंग्लैंड 114 7 मुंबई (वानखेड़े) 1980 इंग्लैंड 10 विकेट से जीता
    मैल्कम मॉर्शल वेस्टइंडीज 54 7 कोलकाता 1983 वेस्टइंडीज पारी और 46 रन से जीता
    जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 52 5 हैदराबाद 2018 भारत 10 विकेट से जीता

     

  12. राजकोट टेस्ट में भी शतक से चूके थे ऋषभ

     

    ऋषभ पंत अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाने से चूक गए। वे 92 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शेनान गैब्रिएल की गेंद पर शेर्मोन हेटमेयर ने कवर में लपका। ऋषभ राजकोट टेस्ट में भी 92 रन पर आउट हो गए थे। उस मैच में उन्हें देवेंद्र बिशू ने अपना शिकार बनाया था। बिशू की गुगली पर ऋषभ मिडविकेट पर कीमो पॉल को कैच थमा बैठे थे।

     

  13. वेस्टइंडीज पहली पारी: स्कोरबोर्ड

     

    बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
    क्रेग ब्रैथवेट एलबीडब्ल्यू बो. कुलदीप यादव 14 68 2 0
    कीरन पॉवेल कै.रविंद्र जडेजा बो. रविचंद्र अश्विन 22 30 4 0
    शाई होप एलबीडब्ल्यू बो. उमेश यादव  36 68 5 0
    शिम्रोन हेटमायर एलबीडब्ल्यू बो. कुलदीप यादव 12 34 2

    0

    सुनील एम्ब्रीस एलबीडब्ल्यू बो. कुलदीप यादव 18 26 3 0
    रोस्टन चेज बो. उमेश यादव 106 189 8 1
    शेन डाउरिच एलबीडब्ल्यू बो. उमेश यादव 30 62 4 1
    जेसन होल्डर कै. ऋषभ पंत बो. उमेश यादव 52 92 6 0
    देवेंद्र बिशू बो. उमेश यादव 02 20 0 0
    जोमेल वारिकन नॉटआउट 08 19 0 1
    शेनोन गेब्रियल कै. ऋषभ पंत बो. उमेश यादव 00 01 0 0

    एक्स्ट्रा ः 11, कुल स्कोर ः 311/10 (101.4 ओवर)

    विकेट पतन ः 1-32, 2-52, 3-86, 4-92, 5-113, 6-182, 7-286, 8-296, 9-311, 10-311

    गेंदबाजी ः उमेश यादव 26.4-3-88-6, शार्दुल ठाकुर 1.4-0-9-0, रविचंद्रन अश्विन 24.2-7-49-1, कुलदीप यादव 29-2-85-3, रविंद्र जडेजा 20-2-69-0.

     

  14. भारत पहली पारी: स्कोरबोर्ड

     

    बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
    केएल राहुल बो. जेसन होल्डर 04 25 0 0
    पृथ्वी शॉ कै. हेटमायर बो. वरिकन 70 53 11 1
    चेतेश्वर पुजारा कै. (सब.) हैमिल्टन बो. गेब्रियल 10 41 2 0
    विराट कोहली एलबीडबल्यू बो. होल्डर 45 75 5 0
    अजिंक्य रहाणे कै. होप बो. होल्डर 80 183 7 0
    ऋषभ पंत कै. हेटमायर बो. गेब्रियल 92 134 11 2
    रविंद्र जडेजा एलबीडबल्यू होल्डर 0 2 0 0
    रविचंद्रन अश्विन बो. ग्रेबियल 35 83 4 0
    कुलदीप यादव बो. होल्डर 6 21 1 0
    उमेश यादव कै. (सब.) हैमिल्टन बो. वॉरिकन 2 13 0 0
    शार्दुल ठाकुर नॉट आउट 4 12 0 0

    एक्स्ट्रा ः 19, कुल स्कोर ः 367/10 (106.4 ओवर).

    विकेट पतन: 61/1, 98/2, 102/3, 162/4, 314/5, 314/6, 322/7, 334/8, 339/9, 367/10.

    गेंदबाजी: शेनोन ग्रेबियल: 20.4-1-107-3, जेसन होल्डर: 23-5-56-5, जोमेल वॉरिकन: 31-7-84-2, रोस्टोन चेज: 9-1-22-0, देवेंद्र विशू: 21-4-78-0, क्रेग ब्रैथवेट: 2-0-6-0.

     

  15. वेस्टइंडीज दूसरी पारी: स्कोरबोर्ड

     

    बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
    क्रेग ब्रैथवेट कै. पंत बो. उमेश 0 2 0 0
    कीरन पॉवेल कै. रहाणे बो. अश्विन 0 9 0 0
    शाई होप कै. रहाणे बो. जडेजा 28 42 4 0
    शिम्रोन हेटमायर कै. पुजारा बो. कुलदीप 17 29 3 0
    सुनील एम्ब्रीस एलबीडबल्यू बो. जडेजा 38 95 4 0
    रोस्टोन चेज बो. उमेश 6 22 0 0
    शेन डाउरिच बो. उमेश 0 1 0 0
    जेसन होल्डर कै. पंत बो. जडेजा 19 30 2 1
    देवेंद्र विशू नॉट आउट 10 28 2 0
    जोमेल वॉरिकन बो. अश्विन 7 16 1 0
    शेनान ग्रेबिएल बो. उमेश 1 3 0 0

    एक्स्ट्रा ः 1, कुल स्कोर ः 127/10 (46.1 ओवर).

    विकेट: 0/1, 6/2, 45/3, 45/4, 68/5, 70/6, 108/7, 109/8, 126/9, 127/10.

    गेंदबाजी: उमेश यादव: 12.1-3-45-4, रविचंद्रन अश्विन: 10-4-24-2, कुलदीप यादव: 13-1-45-1, रविंद्र जडेजा: 11-5-12-3.

     

  16. भारत दूसरी पारी: स्कोरबोर्ड

     

    बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
    पृथ्वी शॉ नॉट आउट 33 45 4 0
    केएल राहुल नॉट आउट 33 53 1 1

    एक्स्ट्रा: 9, कुल स्कोर ः 75/0 (16.1 ओवर).

    गेंदबाजी: जेसन होल्डर: 4-0-17-0, जोमेल वॉरिकन: 4-0-17-0, देवेंद्र विशू: 4.1-0-19-0, रोस्टोन चेज: 4-0-14-0.

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery