नई दिल्ली. पेट्रोल के रेट शनिवार को 18 पैसे बढ़े। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कीमत 82.66 रुपए और मुंबई में 88.12 रुपए हो गई। दिल्ली में डीजल 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। पेट्रोल के रेट में लगातार तीसरे दिन और डीजल में लगातार 8वें दिन इजाफा हुआ है।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर | शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) | शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) | बढ़ोतरी |
दिल्ली | 82.48 | 82.66 | 18 पैसे |
मुंबई | 87.94 | 88.12 | 18 पैसे |
कोलकाता | 84.31 | 84.48 | 18 पैसे |
चेन्नई | 85.73 | 85.92 | 19 पैसे |
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर | शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) | शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) | बढ़ोतरी |
दिल्ली | 74.90 | 75.19 | 29 पैसे |
मुंबई | 78.51 | 78.82 | 31 पैसे |
कोलकाता | 76.75 | 77.04 | 29 पैसे |
चेन्नई | 79.20 | 79.51 | 31 पैसे |
चार अक्टूबर को केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए कम की। सरकार के निर्देश पर तेल कंपनियों ने 1 रुपया घटाया। इस तरह लोगों को 2.5 रुपए की राहत मिली। लेकिन, लगातार कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं को फायदा नहीं हो रहा।
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के रेट और घटाने के लिए नहीं कहा जाएगा। कंपनियां कीमतें तय करने के लिए स्वतंत्र रहेंगी।
तेल कंपनियां कच्चे तेल के रेट और डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्यू के हिसाब से हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करती हैं। ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। रुपया गुरुवार को 55 पैसे मजबूत होकर 73.57 पर बंद हुआ।
Comment Now