वॉशिंगटन। झांसी की रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के दौरान अपने पुत्र को पीठ पर बांध लिया था। वह दोनों हाथों में तलवार लिए साक्षात मां दुर्गा की तरह विरोधियों को मारती जा रही थीं। बहरहाल, उन्हें तो हम लोगों में किसी ने नहीं देखा, लेकिन उनकी तस्वीर आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
कुछ ऐसा ही नजारा मिनिसोटा की मौसम विशेषज्ञ सुसी मार्टिन ने भी दिखाया, जब वह अपने दो साल के बेटे को पीठ में बांधकर समाचार पढ़ने के लिए पहुंच गईं थीं। उन्होंने Live Tv में बेटे के साथ मौसम का जानकारी दी। इस दौरान उनका बेटा सो रहा था।
सुसी मार्टिन रोज की तरह आराम से मौसम का हाल टीवी पर बता रही थीं। दरअसल, अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक इंटरनेशनल बेबीवेयरिंग वीक चल रहा था। इस मौके पर उन्होंने सोचा कि कुछ अलग तरह से इसे कैसे मनाया जाए और लोगों को सकारात्मक संदेश कैसे दिया जाए।
इसके लिए मार्टिन ने ऐसा कदम उठाया। मार्टिन की न्यूज रिपोर्ट को देखने वाले लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। कंपनी ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। इसमें मार्टिन ने लिखा- इंटरनेशनल बेबीवेयरिंग वीक चल रहा है। तो मैंने सोचा क्यों न मैं अपने बच्चे को लाया जाए।
मार्टिन ने कंपनी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस पहल के लिए मेरा समर्थन किया। बहरहाल, अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मार्टिन के ऐसा करने पर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
Comment Now