मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी आई। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 34550 के ऊपर पहुंच गया। निफ्टी में 200 प्वाइंट की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 27 के शेयरों में उछाल आया। निफ्टी की 50 में से 45 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों के क्रूड के रेट घटने और रुपए में रिकवरी से बाजार में सेंटीमेंट सुधरे। निवेशकों ने निचले स्तरों से खरीदारी की।
एनएसई पर 1,463 शेयरों में तेजी आई। सिर्फ 175 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस और यूपीएल के शेयर 5% तक फायदे में रहे। उधर, टीसीएस के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। शुक्रवार को यह 2.9% गिरकर 1,922.35 रुपए पर आ गया। रुपए में रिकवरी की वजह इसे नुकसान हुआ। हालांकि, कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे। जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर मुनाफा 22% बढ़ गया। गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद टीसीएस ने नतीजों का ऐलान किया था।
सेंसेक्स गुरुवार को 759.74 अंक की गिरावट के साथ 34,001.15 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 225.45 प्वाइंट नीचे 10,234.65 पर हुई थी। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़क गया था।
Comment Now