Thursday, 22nd May 2025

CG चुनावी समर : भाजपा में मोदी स्टार, कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं मुकाबले में उतरें प्रियंका

Thu, Oct 11, 2018 7:16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में जल्द ही राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक नजर आएंगे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ऐसे स्टार प्रचारकों की सूची बना रहे हैं, जिनकी सभाओं या रोड शो में भीड़ स्वत: जुट जाए। भाजपा के स्टार प्रचारकों में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नाम सबसे ऊपर है, जबकि मोदी की काट के लिए कांग्रेस में प्रियंका गांधी की डिमांड ज्यादा बनी हुई है।

बस्तर व सरगुजा में चाहते हैं प्रियंका की सभा

राजस्थान कांग्रेस पहले ही प्रियंका को भेजने की मांग कर चुकी है। अब प्रियंका गांधी की डिमांड छत्तीसगढ़ में भी हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम शुमार हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह लग रहा है कि प्रियंका गांधी उनकी वैतरणी आसानी से पार लगा सकती हैं।

भाजपा आदिवासी सीटों में सेंध लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन बस्तर और सरगुजा में प्रियंका की सभा हो जाए तो कांग्रेस नेताओं का दावा है कि भाजपा की सारे दांव फेल हो जाएंगे। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि प्रियंका के प्रभाव को भाजपा भी समझती है। यही वजह है कि गांधी परिवार और प्रियंका पर दबाव बनाए रखने के लिए उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर कोई न कोई आरोप लगाती रही है।

प्रियंका छत्तीसगढ़ आएंगी या नहीं, फैसला गांधी परिवार लेगा। क्योंकि, प्रियंका अमेठी और रायबरेली के अलावा कहीं और प्रचार करने नहीं गई हैं। स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी टॉप पर ही है। उनका तो यहां कम से कम तीन-चार दौरा तय माना जा रहा है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की प्रस्तावित सूची में गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहस्र्द्दीन और राज बब्बर का नाम भी शामिल है।

प्रियंका में इंदिरा की छवि को देखते हैं लोग

कांग्रेस नेताओं का तर्क यह है कि प्रियंका गांधी में लोग उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। आज भी आदिवासियों में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का दिल से सम्मान है। पंजा छाप का मतलब ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी मानते हैं। जब आदिवासी वोटरों के बीच प्रियंका गांधी पहुंचेंगी तो कांग्रेस नेताओं का दावा यह है कि मोदी का जादू नहीं चलेगा।

मोदी के अलावा जेटली, सुषमा और कई नाम 

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी हैं। सुषमा स्वराज, अस्र्ण जेटली, नितिन गडकरी, मनोज तिवारी और राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। पार्टी के इन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का कम से कम एक-एक दौरा तय माना जा रहा है। यह भी हो सकता है कि दूसरे चरण का प्रचार थमने से पहले इनमें से कई नेता एक मंच पर नजर आ जाए।

स्थानीय स्टार प्रचारकों में रमन, बघेल, सिंहदेव और कवासी

भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों में स्थानीय नेता भी स्टार प्रचारक रहेंगे। पहले चरण में राजनांदगांव सीट का चुनाव हो जाएगा, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दूसरे चरण में जिन 72 सीटों में चुनाव होना है, वहां स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचेंगे। न केवल सभा करेंगे, बल्कि उनका हर सीट में रोड शो भी होगा।

कांग्रेस में पहले चरण के चुनाव के बाद आदिवासी नेता कवासी लखमा और मनोज मंडावी को स्टार प्रचारक बनाया जाएगा। लखमा आक्रामक तरीके से भाषण देते हैं। इसके अलावा पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता-प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी अपनी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ स्टार प्रचारक की भूमिका में भी रहेंगे।

इनका कहना है

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश कमेटी को स्टार प्रचारकों की सूची भेजी जाती है। प्रदेश कमेटी को अपनी जस्र्रत के आधार पर उसमें नामों का चयन करना होता है। अभी सूची तो नहीं आई है, लेकिन कुछ नाम तय कर लिए गए हैं। उन पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से चर्चा हो रही है। 

- गिरीश देवांगन महामंत्री, पीसीसी

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery