Wednesday, 4th March 2026

इंदौर की सोनल ने केबीसी में जीते 6 लाख 40 हजार

Wed, Oct 10, 2018 7:19 PM

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर की सोनल तिवारी ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। मंगलवार रात प्रसारित हुए शो में उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए के लिए पूछे गए सवाल पर क्विट कर लिया। वे मूलतः हरदा की रहने वाली हैं और पांच साल से पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में बतौर आईटी मैनेजर काम कर रही हैं। वे शो पर मां ममता तिवारी के साथ गई थीं।

उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने मां के संघर्ष की कहानी बयां करते हुए बताया कि उन्होंने भी कभी दहेज प्रताड़ना झेली थी। उनके पिता वर्षों से अलग रह रहे हैं। मंगलवार रात प्रसारित इस एपिसोड की रिकॉर्डिंग सितंबर के अंत में हुई थी। अमिताभ बच्चन ने सोनल से 12 लाख 50 हजार रुपए के लिए सवाल पूछा था- 'इनमें से किस बुक को यूरोप में फेबल्स ऑफ द बीडपाई के नाम से जाना जाता है।' सोनल ने इसका जवाब देने के बजाय शो छोड़ दिया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery