रायगढ़. नगर निगम में हुए शौचालय घोटाला का जीन फिर बाहर निकल आया है। इस बार उसकी अंतरिम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घोटाले के लिए आयुक्त से लेकर ठेकेदार तक सभी दोषी हैं। रिपोर्ट हालांकि अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।
इस शौचालय घोटाले ने शुरू से ही यहां की राजनीति में तहलका मचाया हुआ है। शुरू से ही कहा जा रहा है कि इस घोटाले में संयुक्त रूप से भाजपा कांग्रेस के लोग शामिल हैं। अब जबकि इसकी अंतरिम रिपोर्ट प्रकट हो गयी है तो इस पर भी अब राजनीति शुरू होने के आसार है। इसका सबसे अहम पहलू यह है कि कंप्यूटर वाले एक कंपनी ने भी शौचालय बनवाया है। जब शौचालय घोटाला उजागर हुआ तब जिला प्रशासन ने एक टीम बनाकर इसकी जांच बैठा दी। जिसके नेतृत्व जिला पंचायत सीईओ चंदन त्रिपाठी कर रही है। फिलहाल इसकी अंतरिम रिपोर्ट आई है जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी इस घोटाले के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार का कहना है कि सभी दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक नाम के व्यक्ति का शौचालय दो वार्डों में बना दिए गए। उन्होंने शुरू से कहा था कि शौचालय निर्माण में सत्तापक्ष के इशारे पर घोटाला हुआ है।
Comment Now