Saturday, 24th May 2025

आरबीआई / रेपो रेट 6.50% पर स्थिर, त्योहारी सीजन में लोन महंगा नहीं होगा

Sat, Oct 6, 2018 4:33 PM

  • रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंको को कर्ज देता है
  • विश्लेषकों को रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी की उम्मीद थी
  • आरबीआई ने जून और अगस्त में रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया था

 

मुंबई. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) शुक्रवार को ब्याज दरों का ऐलान किया। रेपो रेट 6.50% पर स्थिर रखा। ऐसे में त्योहारी सीजन में लोन महंगा नहीं होगा। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसमें इजाफा होने पर बैंक सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। आरबीआई ने पिछली दो समीक्षा बैठकों के दौरान जून और अगस्त में रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की थी। 

 

 

महंगाई दर फिलहाल आरबीआई के लक्ष्य से भी कम

  1.  

    आरबीआई ने पॉलिसी आउटलुक न्यूट्रल की बजाय कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया है। यानी अगली बार ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।

     

  2.  

    आरबीआई के ऐलान से पहले विश्लेषकों ने रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी का अनुमान जताया था। क्रूड महंगा होने और रुपए में गिरावट को देखते हुए ब्याज दरों में इजाफे के आसार थे।

     

  3.  

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष (2018-19) के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.4% पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि 10 महीने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा मौजूद है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery