राजकोट। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच का शुक्रवार को दूसरा दिन है। पहले दिन पृथ्वी शॉ द्वारा डेब्यू मैच में लगाए गए रिकॉर्ड शतक की मदद से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 89 ओवरों में 4 विकेट पर 364 रन बना लिए थे। विराट कोहली 72 और रिषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे दिन भारत का लक्ष्य विशाल स्कोर खड़ा करना है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेब्रिएल ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू किया वे खाता भी नहीं खोल पाए, उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पहले झटके के बाद पृथ्वी और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला। पृथ्वी ने रोस्टन चेज की गेंद पर 1 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। वे 56 गेंदों में 7 चौकों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे।
पुजारा ने लुईस की गेंद पर चौका लगाते हुए फिफ्टी पूरी की। यह उनकी 19वीं टेस्ट फिफ्टी हैं। पृथ्वी 74 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 75 और पुजारा 74 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शॉ ने 99 गेंदों में 15 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। उन्होंंने पॉल की गेंद पर 2 रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनका डेब्यू मैच में शतक है। शॉ ने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। पृथ्वी ने 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में शतक लगाया। वे डेब्यू टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। पृथ्वी भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे भारतीय बने। सबसे कम उम्र में पहले टेस्ट शतक का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 17 साल 112 दिन की आयु में मैनचेस्टर में 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था।
पहला टेस्ट खेल रहे शर्मन लुईस ने पुजारा को विकेटकीपर डॉवरिच के हाथों झिलवाया। पुजारा ने 130 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 86 रन बनाए। उन्होंने शॉ के साथ दूसरे विकेट के लिए 206 रनों की भागीदारी की। पृथ्वी 134 रन बनाकर बिशू को रिटर्न कैच दे बैठे। उन्होंने 154 गेंदों का सामना कर 19 चौके लगाए। विराट ने बिशू की गेंद पर 2 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी 20वीं फिफ्टी हैं। रहाणे 41 रन बनाकर चेज की गेंद पर डॉवरिच को कैच थमा बैठे। विराट और रहाणे ने
चौथे विकेट के लिए 105 रनों की भागीदारी की। विराट 137 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 72 और रिषभ 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पृथ्वी शॉ ने भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ को कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप प्रदान की। वे भारत के 293वें टेस्ट खिलाड़ी बने। मयंक अग्रवाल को मौका नहीं मिला।भारत को पिछले नौ महीनों में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तब भी टेस्ट मैचों में दुनिया की नंबर एक टीम बना हुआ है। अब भारतीय टीम इंग्लैंड में मिली हार को पीछे छोड़ इस सीरीज़ पर फोकस कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 12 खिलाड़ियों के नाम का एलान किया है।
मयंक अग्रवाल को अंतिम 12 में जगह नहीं मिली है तो ऐसे में उन्हें अपने पदार्पण के लिए थोड़ा और इंतजार करना पडेगा। मध्यक्रम की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अंजिक्य रहाणे के ऊपर होगी।
खुद को साबित करने आई वेस्टइंडीज
भारत की यह सबसे दमदार टीम नहीं है लेकिन तब भी वह अनुभवहीन वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाने में सक्षम है। कैरेबियाई टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन उन्हें भारत में खेलने का खास अनुभव नहीं है। उसकी 15 सदस्यीय टीम में से केवल पांच खिलाड़ियों को ही भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है और इनमें तेज गेंदबाज केमार रोच भी शामिल हैं जो बारबाडोस में अपनी नानी के निधन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
जिन अन्य खिलाड़ियों को भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है उनमें देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रेथवेट, किरोन पॉवेल और शेनोन गैब्रियल शामिल हैं। वेस्टइंडीज नवंबर 2013 में सचिन तेंडुलकर की विदाई श्रृंखला में खेलने के बाद पहली बार भारत में टेस्ट खेल रहा है।
टीमें - भारत : केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), किरोन पॉवेल, शाई होप, सुनील एम्ब्रिस, शिमरोन हेटमेयर, रोस्टन चेज, शेन डॉवरिच, , किमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शर्मन लुईस, शेनोन गेब्रिएल।
Comment Now