Monday, 2nd June 2025

भास्कर इंटरव्यू / मेरी इतनी ताकत नहीं कि मायावती और जोगी का गठबंधन करा दूं: रमन

Mon, Oct 1, 2018 4:22 PM

  • छत्तीसगढ़ महाभारत :  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के चुनावी समीकरणों पर साझा किए अपने विचार 
  • कहा - बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन का प्रदेश की करीब 26 सीटों पर थोड़ा-बहुत ही असर है। प्रभाव भाजपा और कांग्रेस दोनों पर पड़ेगा 

Danik Bhaskar

Oct 01, 2018, 09:27 AM IST

शिव दुबे। रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ.. रमन सिंह ने कहा है कि बसपा और जोगी कांग्रेस के गठबंधन का प्रदेश की लगभग 26 सीटों पर थोड़ा-बहुत असर पड़ सकता है। यह भाजपा और कांग्रेस, दोनों पर पड़ेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह गठबंधन डॉ. रमन के दबाव में हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा- मेरी इतनी ताकत नहीं कि इन दोनों को एक करवा सकूं, क्योंकि दोनों ही सक्षम हैं। वे मानते हैं कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना गेमचेंजर हो सकती है। प्रस्तुत है भास्कर से उनकी बातचीत... 

 

 

भास्कर: टिकट वितरण को लेकर भाजपा में इस बार इतनी चुप्पी क्यों है? 
सीएम: हम शोर मचाकर टिकट नहीं बांटते। सौदान सिंह प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश में निकल चुके हैं। वैसे भी मेरे और शेष लोगों के पास पार्टी के बहुत काम हैं। टिकट वितरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत बड़े नेता लगे हैं। 

 

भास्कर: कितने मंत्री-विधायकों का परफॉरमेंस पार्टी के नजरिए से संतोषजनक नहीं है? 
सीएम: नॉन-परफॉर्मर विधायकों की चर्चा तो होती है। इन्हीं में मंत्री और संसदीय सचिव शामिल हैं। टिकट किसे मिलेगा किसे नहीं, बाद में पता चलेगा। पर चेहरे तो बदलते रहते हैं। 

 

भास्कर: बस्तर में 2008 में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। 2013 में ऐसा क्या हुआ कि पीछे रह गए? 
सीएम: झीरम मामले का पिछले चुनाव के अंतिम 15 दिन में असर नजर आया था। बस्तर में भाजपा 12 में से 4 सीटें ही जीत पाई। इसमें मेन फैक्टर वही था। इस बार ऐसा कोई विषय नहीं। 

 

भास्कर: दूसरे और तीसरे चुनाव में चावल गेमचेंजर था और इस बार? 
सीएम: आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजनाएं प्रभावी हैं। आयुष्मान से प्रदेश के 40 लाख परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी। धान बोनस से किसानों में संतोष है। चावल का असर तो अभी भी है। 

 

भास्कर: जोगी-बसपा गठबंधन कितना असर करेगा? 
सीएम: प्रदेश में एससी प्रभाव वाली 26 सीट हैं। इन पर असर होगा। वैसे असर भाजपा और कांग्रेस, दोनों पर पड़ सकता है। 10 एससी सीटों में से 9 हमारे पास हैं। 

 

भास्कर: यह गठबंधन अब गोंडवाना पार्टी को भी साथ मिलाने की कोशिश में है, तब? 
सीएम: गोंगपा के असर वाले कुछ इलाके हैं, वहां उनके 9 से 23 हजार तक वोट हैं। कोई बड़ा असर होगा ऐसा लगता नहीं। 

 

भास्कर: कांग्रेस का आरोप है- आपके दबाव की वजह से ही बसपा-जोगी गठबंधन हुआ? 
सीएम: मेरी इतनी ताकत नहीं है कि दोनों को एक कर सकूं। मायावती से मेरा कोई कॉन्टेक्ट नहीं। दोनों खुद सक्षम हैं। 

 

भास्कर: बिलासपुर का लाठीचार्ज चुनाव में असर डालेगा? 
सीएम: कांग्रेसियों ने कचरा डालकर और पुलिस ने लाठी चलाकर अति उत्साह दिखाया। जो राजनीति होनी थी, हो गई। हमने कार्रवाई भी कर दी। अब इसका असर नहीं होगा। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery