Saturday, 24th May 2025

एशिया कप / फाइनल आज, भारत और बांग्लादेश लगातार दूसरी बार आमने-सामने

Fri, Sep 28, 2018 5:41 PM

  • 2016 (टी-20) में दोनों के बीच फाइनल हुआ था, तब भारत जीता था
  • मैच शाम 5:00 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा

Danik Bhaskar

Sep 28, 2018, 10:08 AM IST

दुबई. भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को 14वें एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें लगातार दूसरे संस्करण में फाइनल खेलेंगी। पिछली बार 2016 (टी-20 फॉर्मेट) में बांग्लादेश को हराकर भारत चैम्पियन बना था। हालांकि, वनडे में किसी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे।

भारत 6 बार विजेता बना, बांग्लादेश 2 बार उपविजेता

  1.  

    टी20 फॉर्मेट में दोनों देशों के बीच दो फाइनल हो चुके हैं और दोनों में ही टीम इंडिया को जीत मिली है। 2016 में एशिया कप में भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद इसी साल हुए निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को चार विकेट से मात दी थी।

  2. Asia Cup final

  3. भारतीय टीम अब तक खेले गए 13 एशिया कप में से छह का खिताब जीतने में सफल रही है। वह 1984, 1988, 1990, 1995, 2010, और 2016 में चैम्पियन बनी है। वहीं, बांग्लादेश आज तक खिताब नहीं जीत सका। वह 2012 और 2016 में उपविजेता बना था।

     

  4.  

    भारत vs बांग्लादेश हेड-टू-हेड

    कहां खेला गया मैच भारत जीता बांग्लादेश जीता नतीजा नहीं रद्द
    तटस्थ स्थान पर 9 8 1 0 0
    बांग्लादेश में 23 17 4 1 1
    भारत में 3 3 0 0 0
    कुल 35 28 5 1 1

     

  5.  

    टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन इस एशिया कप में अब तक चार मैचों में दो शतकों की मदद से 327 रन बना चुके हैं। वे एक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जयसूर्या ने 2008 में हुए एशिया कप में पांच मैच में 378 रन बनाए थे।

     

  6.  

     एक एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

    बल्लेबाज देश साल रन
    सनथ जयसूर्या श्रीलंका 2008 378
    सुरेश रैना भारत 2008 372
    विराट कोहली भारत 2012 357
    वीरेंद्र सहवाग भारत 2008 348
    कुमार संगकारा श्रीलंका 2008 345
    महेंद्र सिंह धोनी भारत 2008 327
    शिखर धवन भारत 2016 327

     

  7.  

    बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए हैं। मुस्तफिजुर सबसे ज्यादा विकेट लेने में अफगानिस्तान के राशिद खान (10 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने सात, भुवनेश्वर कुमार ने छह, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 7-7 विकेट लिए हैं।

     

  8.  

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को आराम दिया था। इनमें धवन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह भी थे। फाइनल में ये सभी खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे। वहीं, बांग्लादेश की टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

     

  9.  

    भारत (संभावित एकादश) : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

     

  10.  

    बांग्लादेश (संभावित एकादश) : मशरफी मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, इमरुल कायेस, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रुबेल हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery