अबुधाबी. एशिया कप के आखिरी सुपर 4 मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हरा दिया। 240 रन के लक्ष्य के सामने पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। बांग्लादेश इस जीत के साथ ही लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। इससे पहले वह 2012 और 2016 (टी-20 फॉर्मेट) में खिताबी मुकाबला हार गया था। शुक्रवार को फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला भारत से होगा।
रहीम-मुस्तफिजुर रहे जीत के हीरो: पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 239 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 99 रन बनाए। वे अपना सातवां शतक लगाने से चूक गए। रहीम 99 रन पर आउट होने वाले अपने देश के पहले बल्लेबाज हैं। रहीम के साथ-साथ मुस्तफिजुर रहमान का भी इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 4 विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए और जुनैद खान ने 4 विकेट हासिल किए।
बांग्लादेश की खराब शुरुआत: पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। 12 के स्कोर तक उसके तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। जुनैद खान ने लिटन दास (6 रन) और सौम्य सरकार (0) को आउट कर दिया। वहीं, शाहिन अफरीदी ने मोमिनुल हक (5) को बोल्ड कर दिया।
रहीम-मिथुन ने की शतकीय साझेदारी: मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने तीन विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की। मिथुन 84 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। वहीं, रहीम ने 116 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। महमूदुल्लाह ने 25 रन का योगदान दिया।
फख्र जमां फिर फ्लॉप: लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के तीन बल्लेबाज 18 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। मेहदी हसन ने फख्र जमां को एक रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। जमां ने पिछली पांच पारियों में क्रमश: 1, 31, 0, 0 और 24 रन बनाए हैं। मुस्तफिजुर ने बाबर आजम को एक रन पर और सरफराज अहमद को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा दिया।
पाकिस्तान ने आमिर को बाहर किया: पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया। उसने अपने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जगह जुनैद खान को टीम में शामिल किया। वहीं, बांग्लादेश ने तीन बदलाव करते हुए सौम्य सरकार, रूबेल हुसैन और मोमिनुल हक को टीम में लिया। नजमुल हुसैन, शाकिब अल हसन और नजमुल इस्लाम टीम से बाहर हुए। शाकिब को चोट के कारण नहीं खेले।
पाकिस्तान: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
फख्र जमां कै. रूबेल बो. मेहदी | 1 | 4 | 0 | 0 |
इमाम उल हक स्टंप लिटन बो. महमूदुल्लाह | 83 | 105 | 2 | 1 |
बाबर आजम एलबीडबल्यू बो. मुस्तफिजुर | 1 | 3 | 0 | 0 |
सरफराज अहमद कै. रहीम बो. मुस्तफिजुर | 10 | 7 | 2 | 0 |
शोएब मलिक कै. मुर्तजा बो. रूबेल | 30 | 51 | 2 | 0 |
शादाब खान कै. लिटन बो. सौम्य | 4 | 24 | 0 | 0 |
आसिफ अली स्टंप लिटन बो. मेहदी | 31 | 47 | 3 | 0 |
मोहम्मद नवाज कै. (सब.) शांतो बो. मुस्तफिजुर | 8 | 19 | 0 | 0 |
हसन अली कै. मुर्तजा बो. मुस्तफिजुर | 8 | 11 | 1 | 0 |
शाहीन अफरीदी नॉट आउट | 14 | 20 | 0 | 1 |
जुनैद खान नॉट आउट | 3 | 10 | 0 | 0 |
रन: 202/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 9.
विकेट पतन: 2/1, 3/2, 18/3, 85/4, 94/5, 165/6, 167/7, 181/8, 186/9.
गेंदबाजी: मेहदी हसन: 10-1-28-2, मुस्तफिजुर रहमान: 10-2-43-4, मशरफे मुर्तजा: 7-1-33-0, रूबेल हुसैन: 8-0-38-1, महमूदुल्लाह: 10-0-38-1, सौम्या सरकार: 5-0-19-1.
बांग्लादेश: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
लिटन दास बो. जुनैद | 6 | 16 | 0 | 0 |
सौम्य सरकार कै. फख्र बो. जुनैग | 0 | 5 | 0 | 0 |
मोमिनुल हक बो. शाहिन | 5 | 4 | 1 | 0 |
मुशफिकुर रहीम कै. सरफराज बो. शाहिन | 99 | 116 | 9 | 0 |
मोहम्मद मिथुन कै. एंड बो. हसन | 60 | 84 | 4 | 0 |
इमरूल कायेस एलबीडबल्यू बो. शादाब | 9 | 10 | 1 | 0 |
महमूदुल्लाह बो. जुनैद | 25 | 31 | 1 | 0 |
मेहदी हसन कै. (सब). मसूद बो. जुनैद | 12 | 11 | 1 | 0 |
मशरफे मुर्तजा कै. फख्र बो. हसन | 13 | 13 | 0 | 1 |
रूबेल हुसैन रन आउट (हसन) | 1 | 3 | 0 | 0 |
मुस्तफिजुर रहमान नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन: 239/10, ओवर: 48.5, एक्स्ट्रा: 9.
विकेट पतन: 5/1, 12/2, 12/3, 156/4, 167/5, 197/6, 221/7, 230/8, 239/9, 239/10.
गेंदबाज: जुनैद खान: 9-1-19-4, शाहीन अफरीदी: 10-1-47-2, हसन अली: 9.5-0-60-2, मोहम्मद नवाज: 8-0-39-0, शोएब मलिक: 2-0-14-0, शादाब खान: 10-0-52-1.
Comment Now