Saturday, 24th May 2025

एशिया कप / आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बना सका भारत, अफगानिस्तान से मैच टाई

Wed, Sep 26, 2018 5:21 PM

टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों के बाद भारत की जीत का सिलसिला टूटा

 

  • वनडे में भारत ने चार साल बाद टाई खेला
  • अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए
  • मैच में रोहित की जगह धोनी ने कप्तानी की, कप्तान के तौर पर यह उनका 200वां वनडे

 

दुबई. एशिया कप में मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला टाई रहा। वनडे में चार साल बाद भारत का कोई मैच टाई हुआ। 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में ऐसा हुआ था। वहीं, अफगानिस्तान पहली बार कोई मुकाबला टाई कराने में कामयाब रहा। अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 124 रन बनाए। यह उनके करियर का पांचवां शतक है। उन्हें मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

 

भारत को आखिरी 12 गेंद पर 13 रन बनाने थे

गेंद रन क्या हुआ
48.1 2 आफताब ने गेंद फेंकी, तीसरा रन लेने के चक्कर में कुलदीप यादव रन आउट
48.2 2 जडेजा ने दो रन बनाए
48.3 0 जडेजा का कैच राशिद नहीं ले सके
48.4 1 जडेजा ने एक रन बनाया
48.5 0 सिद्धार्थ कौल रन आउट
48.6 1 जडेजा ने एक रन बनाया
49.1 0 राशिद गेंदबाजी के लिए आए, पहली गेंद पर जडेजा रन नहीं बना सके
49.2 4 जडेजा ने चौका लगाया
49.3 1 जडेजा ने एक रन बनाया
49.4 1 खलील ने एक रन बनाया
49.5 0 जडेजा कैच आउट और मैच टाई

 

टूर्नामेंट में 10 मुकाबलों के बाद भारत की जीत का सिलसिला टूटा : एशिया कप में भारत की लगातार 10 जीत का क्रम टूट गया। उसने इस संस्करण में इससे पहले अपने चारों  मुकाबले जीते थे। वह 2016 में एशिया कप का चैम्पियन बना था। तब भी उसने अपने सभी पांच मुकाबले जीते थे। 2016 में एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। 2014 में उसने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया था। 

 

धोनी का कप्तान के तौर पांचवां टाई मैच : भारत के अब तक आठ मुकाबले टाई हुए हैं, जिनमें से पांच में धोनी ही कप्तान थे। इस मामले में वे दुनिया में सबसे आगे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलॉक और वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन के नाम 3-3 मैच हैं।

 

भारत के सभी टाई वनडे मैच:

साल जगह किसके खिलाफ कप्तान
1991 पर्थ वेस्टइंडीज मो.अजहरूद्दीन
1993 इंदौर जिम्बाब्वे सचिन तेंडुलकर
1997 पर्ल जिम्बाब्वे सचिन तेंडुलकर
2011 बेंगलुरु इंग्लैंड महेंद्र सिंह धोनी
2011 लॉर्ड्स इंग्लैंड महेंद्र सिंह धोनी
2012 एडिलेड श्रीलंका महेंद्र सिंह धोनी
2014 ऑकलैंड न्यूजीलैंड महेंद्र सिंह धोनी
2018 दुबई अफगानिस्तान महेंद्र सिंह धोनी


कप्तान के तौर पर धोनी के 200 वनडे पूरे : इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की। उन्होंने दो साल बाद वनडे टीम की कप्तानी की। धोनी 200 वनडे में कप्तानी करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230 मैच) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धोनी ने 29 सितंबर 2007 को पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली थी। उन्होंने 29 अक्टूबर 2016 को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।

 

शहजाद-जावेद ने दी मजबूत शुरुआत : अफगानिस्तान को ओपनर शहजाद और जावेद अहमदी ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 65 रन जोड़े। इनमें जावेद के सिर्फ पांच रन थे। इसके बाद 82 के स्कोर तक अफगान टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शहजाद ने पांचवें विकेट लिए गुलबदीन नईब (15 रन) के साथ अर्घशतकीय साझेदारी की।

 

शहजाद के 2500 रन पूरे : शहजाद ने शतकीय पारी के दौरान अपने वनडे करियर में 2500 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वे अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। वे टीम की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए हैं।

 

नबी का अर्धशतक : सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नबी ने 64 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। नबी ने सातवें विकेट के लिए नजीबुल्लाह जादरान के साथ 46 रन की साझेदारी की। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

 

राहुल-रायुडू ने की शतकीय साझेदारी : लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ठोस शुरुआत हुई। टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे लोकेश राहुल ने अंबाती रायुडू के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। रायुडू ने 57 और राहुल ने 60 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी आठ रन ही बना सके। वहीं, 10 महीने बाद वनडे खेल रहे मनीष पांडे भी आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

 

धोनी के आउट होने पर भड़के फैन्स : धोनी बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्हें आठ रन के निजी स्कोर पर ऑफ स्पिनर जावेद अहमदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। भारत का एकमात्र रिव्यू राहुल ने खराब कर दिया था। 21वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर राहुल ने रिव्यू मांगा, लेकिन तीसरे अंपायर ने उसे खारिज कर दिया था। धोनी के आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर अंपायर और राहुल के खिलाफ कई पोस्ट किए।

भारत ने किए पांच बदलाव : भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया। उनकी जगह केएल राहुल, मनीष पांडे, दीपक चहर, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद को शामिल किया।

 

दीपक चहर का वनडे डेब्यू : इस मैच से दीपक चहर ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर की शुरुआत की। मैच से पहले धोनी ने उन्हें ब्लू कैप पहनाई। सात अगस्त 1992 को आगरा में जन्मे दीपक ने इससे पहले महज एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था।

भारत : स्कोरबोर्ड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल एलबीडब्ल्यू बो. राशिद 60 66 5 1
अंबाती रायुडू कै. नजीबुल्लाह बो. नबी 57 49 4 4
दिनेश कार्तिक एलबीडब्ल्यू बो. नबी 44 66 4 0
महेंद्र सिंह धोनी एलबीडब्ल्यू बो. जावेद 8 17 0 0
मनीष पांडे कै. शाहजाद बो. आफताब 8 15 0 0
केदार जाधव रन आउट (मुजीब) 19 26 2 0
रविंद्र जडेजा कै. नजीबुल्लाह बो. राशिद 25 34 1 0
दीपक चहर बो. आफताब 12 14 1 0
कुलदीप यादव रन आउट (नईब) 9 11 0 0
सिद्धार्थ कौल रन आउट (शाहिदी) 0 1 0 0
खलील अहमद नॉट आउट 1 1 0 0

रन : 252/10, ओवर : 49.5, एक्स्ट्रा : 9

विकेट पतन : 110/1, 127/2, 143/3, 166/4, 204/5, 205/6, 226/7, 242/8, 245/9, 252/10.

गेंदबाजी : आफताब आलम : 10-0-53-2, मुजीब-उर-रहमान : 10-1-43-0, गुलबदीन नईब : 4-0-41-0, मोहम्मद नबी : 10-0-40-2, राशिद खान : 9.5-0-41-2, जावेद अहमदी : 4-0-19-1, रहमत शाह : 2-0-10-0.

 

अफगानिस्तान : स्कोरबोर्ड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मोहम्मद शहजाद कै. कार्तिक बो. केदार 124 116 11 7
जावेद अहमदी स्टंप धोनी बो. जडेजा 5 30 0 0
रहमत शाह कै. जडेजा 3 4 0 0
हश्मतुल्लाह शाहिदी स्टंप धोनी बो. कुलदीप 0 3 0 0
असगर अफगान बो. कुलदीप 0 1 0 0
गुलबदीन नइब कै. केदार बो. चहर 15 46 1 0
मोहम्मद नबी कै. कुलदीप बो. खलील 64 56 3 4
नजीबुल्लाह जादरान एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा 20 20 2 0
राशिद खान नॉट आउट 12 19 0 0
आफताब आलम नॉट आउट 2 6 0 0

रन : 252/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 7.

विकेट पतन : 65/1, 81/2, 82/3, 82/4, 132/5, 180/6, 226/7, 244/8.

गेंदबाजी : खलील अहमद : 10-1-45-1, दीपक चहर : 4-0-37-1, सिद्धार्थ कौल : 9-0-58-0, रविंद्र जडेजा : 10-1-46-3, कुलदीप यादव : 10-0-38-2, केदार जाधव : 7-0-27-1.

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery